Breaking News

यूपी के सभी 18 मंडल मुख्यालयों को बनाया जाएगा आदर्श जिला

– जिलों से आकलन रिपोर्ट मांगी गई


लखनऊ (ब्यूरोराज प्रताप सिंह) : आईआईएम में हुए अमृत मंथन के आधार पर मंडल मुख्यालयों को आदर्श जिला के रूप में विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बनाई गई मंत्रि उप समिति की पहली बैठक मंगलवार को संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में हुई।

सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, खादी ग्रामोद्योग और एमएसएमई विभाग के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह शामिल हुए। मंत्रियों के अलावा विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव भी थे।

इसमें तय किया गया है कि मंडल मुख्यालय वाले जिलों को आदर्श जिले के रूप में विकसित किया जाएगा। इन जिलों में शहरी विकास, उद्योग और रोजगार सृजन की दिशा में काम किया जाएगा। इन जिलों की मौजूदा स्थिति का सर्वे करते हुए आकलन रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। इसके आधार पर काम शुरू किया जाएगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …