दरभंगा : 47वाँ त्रिदिवसीय मिथिला विभूति पर्व का आज शोभा यात्रा के साथ शुरूआत हुई। विद्यापति चौक पर कवि कोकिल विद्यापति के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शोभा यात्रा की शुरूआत हुई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. सी.पी. ठाकुर, विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी, पूर्व कुलपति डॉ. देवनारायण झा, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू, मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमला कांत झा, रूसा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर झा, एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा, डॉ. अनिल कुमार झा, हीरा कुमार झा, विष्णु देव झा, राम कुमार झा, हरि सहनी, आदित्य नारायण चौधरी आदि लोगों ने माल्यार्पण किया।

यह यात्रा विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमा स्थल पर गया। जिसमें सुरेन्द्र झा सुमन, भोगेन्द्र झा, महाराजा महेश ठाकुर, महाराजा रामेश्वर सिंह, डॉ. भीमराव अम्बेदकर, महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह, महाराजा कामेश्वर सिंह एवं बाबा नागार्जुन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद श्यामा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

शोभा यात्रा में विनोद कुमार झा, विजय कांत झा, जीवकांत मिश्र, राकेश मिश्र, चन्द्रशेखर झा बूढ़ाभाई, प्रवीण कुमार झा, नारायण झा, डॉ. गणेशकांत झा, गुणानन्द चौधरी, डॉ. उदय कांत मिश्र, आशीष चौधरी, मणिभूषण राजू, कृष्ण कांत झा, परमानन्द झा, उग्रनाथ झा, हरेकृष्ण झा, बमबम झा, हरिकिशोर चौधरी, प्रवीण चौधरी, रामविनोद झा, रंजीत चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, अरूण कुमार झा सहित बड़ी संख्या में मिथिलावासी शामिल थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !