Breaking News

एलएनएमयू में दीक्षांत समारोह 12 को, कुलाधिपति करेंगे अध्यक्षता

डेस्क : दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में 12 नवंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह का मिनट टू मिनट विश्वविद्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है।

राज्यपाल फागू चौहान कार्यक्रम में भाग लेने के क्रम में यहां 3 घंटा 10 मिनट रहेंगे। वे 10 में दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे । समारोह की अध्यक्षता के प्रस्ताव को कुलाधिपति ने स्वीकृति दे दी है। राजभवन की ओर से भेजे गए मिनट टू मिनट कार्यक्रम को भी अनुमोदित कर दिया गया है।

राज्यपाल के एडीसी राकेश कुमार दुबे ने स्वीकृत मिनट टू मिनट कार्यक्रम डीएम के साथ प्रमंडलीय आयुक्त, कुलपति ,डीएम तथा एसपी को भेज दिया है। कुलाधिपति के स्वागत, रहने, शाकाहारी भोजन, ट्रांसपोर्टेशन, सुरक्षा एवं गार्ड ऑफ ऑनर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दे दिया गया है।

राजभवन की ओर से जारी मिनट 2 मिनट कार्यक्रम के अनुसार कुलाधिपति हेलीकॉप्टर से राज मैदान में सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगे। राज मैदान से उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 2:40 बजे पटना के लिए पुन: प्रस्थान कर जाएगा। इस बीच में मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में ही रहेंगे। कुलाधिपति के साथ उनके एडीशनल चीफ सेक्रेट्री ब्रजेश मेहरोत्रा एवं राकेश कुमार दुबे भी रहेंगे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …