Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण, नवनिर्वाचित अधिकारियों को दिलाया गया शपथ

बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण, नवनिर्वाचित अधिकारियों को दिलाया गया शपथ

दरभंगा : बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में नव निर्वाचित सभी 24 पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को रविवार को वकालतखाना भवन में चुनाव आयुक्त सियाराम चौधरी ने विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

नवनिर्वाचित महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष सं. एक अरुण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष दो सोहन कुमार सिन्हा, सहायक सचिव एक अमर प्रकाश, सहायक सचिव दो बैद्यनाथ झा, सहायक सचिव तीन मिथिलेश कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव (भवन) आलोक कुमार, संयुक्त सचिव (वित्त) अशोक कुमार भगत, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) शिवशंकर झा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, अंकेक्षक उज्जवल गोस्वामी, बरीय कार्यकारिणी सदस्य अमरेन्द्र कुमार चौधरी, नवीनेन्द्र कुमार मिश्र, उमेश राम, कार्यकारिणी सदस्य किरण कुमारी, लाला पासवान, मनोज कुमार मनमौजी, कंचन चंद्र सरस्वती राम नरेश यादव, सुदर्शन कुमार झा, गिरीश कुमार चौधरी ने संघ के कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के लिए शपथ लिया।

महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) शिवशंकर झा, कार्यकारिणी सदस्य सुदर्शन कुमार झा समेत अन्य अधिवक्ताओं द्वार मैथिली में शपथ ग्रहण किया।

ए.आर.ओ. सुधीर कुमार सिन्हा और चुनाव आयुक्त श्री चौधरी ने चुनाव कार्य में पूरी तन्मयता से कार्य करने के लिए अधिवक्ता सुधीर कुमार झा, राजीव रंजन ठाकुर बाला जी, रतन कुमार झा, माया शंकर चौधरी, प्रमोद कुमार ठाकुर सहित पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Check Also

दरभंगा में अल-मंसूर ट्रस्ट की ‘गुफ़्तगू’, ‘कश्मीर का अधूरा सफर’ पुस्तक का लोकार्पण, साहित्यकारों की समकालीन जिम्मेदारियों पर मंथन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई …

दरभंगा में पुलिसिंग होगी और मजबूत, एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर तबादले

दरभंगा में एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों …

दरभंगा में सरकारी जमीन घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई : तीन राजस्व कर्मचारी निलंबित, आठ अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व अभिलेखों की शुचिता …