डेस्क : सामान्य प्रशासन विभाग ने चुनाव आचार संहिता हटते ही मंगलवार की शाम समस्तीपुर, भोजपुर व सीतामढ़ी के जिलाधिकारी को बदल दिए जाने की अधिसूचना जारी की।

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित चंद्रशेखर सिंह को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं समस्तीपुर के डीएम के रूप में तैनात दिवेश सेहरा को बिहार राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है। सीतामढ़ी के डीएम एम रामचन्दुडु को स्थानांतरित करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग में अपर सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव के रूप में तैनात डॉ रणजीत कुमार सिंह को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है। भोजपुर के जिलाधिकारी संजीव कुमार को स्थानांतरित कर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक बनाया गया है।

वहीं वैशाली के उप विकास आयुक्त रोशन कुशवाहा को स्थानांतरित कर भोजपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे दीपक आनंद को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !