डेस्क : सरकार ने चुनाव आचार संहिता हटते ही 8 आइपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसी तरह, बिहार पुलिस सेवा के भी दो पुलिस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। गृह विभाग ने तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं।

इधर-उधर किए गए आइपीएस अधिकारियों में एएसपी लिपि सिंह फिर से बाढ़ की एएसपी बना दी गई हैं। लिपि को मुंगेर से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी की शिकायत पर चुनाव के दौरान आयोग ने हटाया था। भागलपुर के यातायात (डीएसपी) पुलिस उपाधीक्षक पद से बदल कर बाढ़ के एएसपी बनाए गए रत्न किशोर झा को फिर से पुराने पद पर भेज दिया गया है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे सैयद अफसर हाशमी को डीएसपी बिहार सैन्य पुलिस-15 बगहा भेजा गया है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
निलंबन मुक्त होने के बाद तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे डीआइजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) रत्नमणि संजीव को डीआइजी डकैती निरोध, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना के पद पर नई तैनाती मिली है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे एसपी (पुलिस अधीक्षक) विवेक कुमार को समादेष्टा, बीएमपी-1 पटना के पद पर भेजा गया है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार को पुलिस महानिरीक्षक के सहायक, रेल पटना भेजा गया है। कांतेश कुमार मिश्रा एसएसपी सिवान को एसपी ग्रामीण, पटना बनाया गया है।

मंजीत एएसपी जगदीशपुर (भोजपुर) को गया का एसपी बनाया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार के पद पर तैनात लिपि सिंह को फिर एएसपी के पद पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना के पद पर तैनात संजय कुमार सिंह को हटाकर समादेष्टा, बिहार सैन्य पुलिस-15 बगहा बनाया गया है। गया के एसपी सुशील कुमार को भोजपुर का एसपी के साथ बीएमपी समादेष्टा आरा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !