Breaking News

मुख्य सचिव पहुंचे दरभंगा, जिले में व्याप्त भीषण जल संकट का तुरंत समाधान करने का दिये निर्देश

दरभंगा : बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने माना कि दरभंगा जिले में भूगर्भ जलस्तर नीचे चले जाने के कारण जिला के कुछ हिस्सों में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन इस कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में जिन क्षेत्रों में पानी की कमी हो गई है, वहां किसी भी सूरत में पानी पहुंचाई जाय। जहां बोरिंग नहीं हो पाया है और पाईप लाईन भी नहीं बिछाया जा सका है। उन क्षेत्रों में टेंकर के जरिए पानी पहुंचाई जाय। उन्होंने कहा कि पानी की कमी नहीं हो चाहिए। बल्कि इतना पानी उपलब्ध कराया जाय कि जिससे लोगों की जरूरतें पूरी हो जाय।

मुख्य सचिव जिला मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में वर्तमान जल संकट की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोखर, आहार पेन, चेक डेम आदि का जिर्णाेद्धार कराया जाय।

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने बताया कि शहर में अवस्थित सरकारी पोखरों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है और गांव-टोलों में पोखर, नहर आदि की उराही का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा डेढ इंच वाले पुराने चापाकलों को सिलिंडर लगाकर मरम्मत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी मकान मालिकों को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त मयंक बरबड़े ने बताया कि मनरेगा के योजना के तहत पोखर उराही, नहर उराही, चेक डेम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *