डेस्क : बिहार बोर्ड की इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे जारी हो गया। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहली बार मई में रिजल्ट जारी हुआ है। बोर्ड ने मात्र 12 दिन में इंटर कंपार्टमेंटल का रिजल्ट दिया है। बिहार बोर्ड की इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का मूल्यांकन 16 मई को शुरू हुआ था।

रिजल्ट 82.42 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 92 हजार शामिल हुए थे जिनमें से 72 हजार 686 पास हुए हैं। बोर्ड ने यह रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट bsebinteredu.in पर जारी किया है।
इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन, बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि पहली बार मई में रिजल्ट जारी हुआ। रिजल्ट जारी करने के मामले में बोर्ड देश में पहले स्थान पर रहा। बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने इस मौके पर कहा कि बोर्ड में कई सुधार हुए हैं। अब गर्व महसूस हो रहा है। इस तरह से रिजल्ट जारी होना बदलाव का संकेत दे रहा है। अब शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आयी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कंपार्टमेंटल परीक्षा में सबसे ज्यादा द्वितीय श्रेणी में छात्र पास हुए है। कुल 76 हजार 140 उत्तीर्णता में 60 हजार 975 द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। प्रथम श्रेणी में आठ हजार 29 और तृतीय श्रेणी में छह हजार 93 छात्र उत्तीर्ण हुए। विज्ञान, कला, वाणिज्य सहित वोकेशनल कोर्स में भी द्वितीय श्रेणी में पास करने वालें अधिक है।
विज्ञान संकाय में 30 हजार 583, कला संकाय में 29 हजार 564, वाणिज्य संकाय में 788 और वोकेशनल में 40 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

बिहार बोर्ड देश का पहला बोर्ड बन गया है, जिसने सबसे पहले कंपार्टमेंटल का रिजल्ट जारी किया। सीबीएसई की बात करें तो अभी कंपार्टमेंटल का फॉर्म ही भरा जा रहा है। सीबीएसई में दो जुलाई से कंपार्टमेंटल परीक्षा ली जाएगी। वहीं आईसीएसई और दूसरे राज्य बोर्ड भी कंपार्टमेंटल लेने की तैयारी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि एक या दो विषयों में फेल परीक्षार्थियों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया गया था। वहीं इंटर परीक्षा से वंचित छात्रों को विशेष परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !