मलिहाबाद / लखनऊ : मंगलवार को गोमती नगर स्थित लीनेज होटल में सातवीं आर्थिक गणना 2019 का राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कॉमन सर्विस सेंटर ई-गवर्नेन्स सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ श्रीमती जी 0एस0 लक्ष्मी द्वारा किया गया। इसके अलावा डिप्टी डायरेक्टर जनरल (एएसडी),सांखिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) भारत सरकार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

भारत सरकार ने इस बार सातवीं आर्थिक गणना का कार्य कॉमन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से किये जाने का निर्णय लिया गया है। सीएससी-एसपीवी द्वारा पिछले कई महीनों से इस प्रोजेक्ट की पूर्व तैयारी का कार्य किया जा रहा है। इस बार यह गणना पूरी तरह से कागज रहित मोबाईल एप्लीकेशन के द्वारा किया जायेगा। जिसका ग्राउंड टेस्टिंग लखनऊ के बेहटा ग्राम में किया जा रहा है।दिनांक 14 जून से पूरे राज्य में सर्वे कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जो कि पूरी तरह कागज रहित होगा |असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल पंखुड़ी शुक्ला ने आर्थिक गणना से सम्पंधित समस्त बारीकियो को विधिवत सभी को विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध करायी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस कार्यशाला में राज्य सरकार के सम्बन्धित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों एवं सी एस सी के जिला प्रबंधक एवं जिला समन्वयकों ने प्रतिभाग किया ।सी एस सी स्टेट हेड श्री अतुलित राय द्वारा संयुक्त कार्यशाला में सी एस सी वी एल ई द्वारा आर्थिक गणना में क्या उसकी भूमिका तथा किन लोगो की आर्थिक गणना करनी है को स्पष्ट किया और विस्तार से समझाया |आर्थिक गणना के तकनीकी बारीकियो को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दिया। इस दौरान अरविन्द कुमार पाण्डेय निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रेजेंटेशन के दौरान ही सूक्ष्म तकनीकी बारीकियो का विस्तार से वर्णन किया |गणनाकारो को किन परिस्थित में चिन्हित कर गणना करनी है विस्तार पूर्वक बताया गया | श्रीमती जी0 एस0 लक्ष्मी द्वारा यह बताया गया की डिजिटल प्लेटफार्म पर सी एस सी के द्वारा पहली बार कराया जाएगा तथा यह सी एस सी के लिए एक शुअवसर है जो कार्य पिछले आर्थिक गणना को पुरे 14 महीने में संपन्न किया गया वो अब ऐप प्लेटफॉर्म पर निर्धारित न्यूनतम समय में सी एस सी के द्वारा किया जायेगा । कुल दो सौ से ज्यादा लोगो ने सयुक्त कार्यशाला में प्रतिभाग किया |
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !