Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / शराब व लॉटरी कारोबार के विरूद्ध सघन छापामारी में 2 जुआरी समेत 6 गिरफ्तार

शराब व लॉटरी कारोबार के विरूद्ध सघन छापामारी में 2 जुआरी समेत 6 गिरफ्तार

दरभंगा : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब कारोबारियों शराब पियक्कड़ों और जुआरियों के विरूद्ध एसएसपी बाबू राम का निर्देश पर दरभंगा जिलेभर में सघन छापामारी चलाया जा रहा है।

नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में लॉटरी खेलते-खिलाते दो जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए थाना क्षेत्र के ही बंगलागढ़ निवासी बहादुर के पुत्र प्रदीप साह वही घनपति महतो की पुत्र रामचंद्र महतो के रूप में पहचान की गई है। दरभंगा टावर गुदरी बाजार मंदिर के पास से ही 375 एमएल के 18 बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया है।

बरामद शराब व मोबाइल के साथ शराब कारोबारी

इधर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के युसूफ गंज मोहल्ले के नर्सरी रोड में सुजीत महतो के घर से 300 एमएल का 95 बोतल नेपाली शराब, 5 बोतल 180 एमएल साथही एक खुला शराब का बोतल भी जप्त किया गया। सुजीत के घर से डिस्पोजेबल गिलास भी बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घर में बैठा कर ग्राहकों को शराब पिलाता है।

दरभंगा पुलिस

सुजीत महतो के घर से शराब पीते नाका 6 के निकट से राजू पेंटर, करमगंज निवासी अजय कुमार सिंह, रहमगंज निवासी दीनबंधु महतो, करमगंज निवासी संजय सिंह, युसुफगंज निवासी आकाश कुमार चौधरी, भीगो निवासी विक्रम राज शामिल हैं। लहेरियासराय थानाध्यक्ष एच.एन. सिंह ने बताया कि पकड़े गए कारोबारियों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Check Also

ईद और रमजान पर अरसी ब्रदर्स रेडिमेड में आधुनिक कलेक्शन पर 20–25% तक की छूट

दरभंगा। ईद और रमज़ान के पावन अवसर पर दरभंगा शहर के मौलागंज मस्जिद के पास …

Holi :: दरभंगा डीएम-एसएसपी ने शहर के संवेदनशील स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

दरभंगा। होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग …

दरभंगा को मिला ‘दिल्ली का चांदनी चौक’ जैसा शॉपिंग हब — जीएम रोड स्थित ‘चांदनी चौक’ मॉल का हुआ भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा के लिए रविवार …