
धीरेन्द्र मिश्रा (लखनऊ) :: युवाओं और बच्चों को लोक गीतों और लोक नृत्यों से जोड़े रखने के लिए 8 वर्षीय बाल नृत्यांगना वागीशा द्वारा 5 घंटे लोकगीतों पर नृत्य करके विश्व रिकॉर्ड स्थापना का प्रयास किया गया। लखनऊ में नृत्य के कई रिकॉर्ड बने हैं लेकिन इतनी छोटी बच्ची द्वारा लगातार नृत्य प्रस्तुति का यह पहला रिकॉर्ड होगा यह नृत्य वगीशा ने लखनऊ के फ़्रेंडलीज़ रेस्टॉरेंट में दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर प्रारंभ कर शाम 5 बजकर 11 मिनट पर समाप्त किया बताते है कि यह रिकॉर्ड मान्यता के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भेजा जाएगा।
इस आयोजन पर मुख्य अतिथि दीपक सिंह(सदस्य विधान परिषद),पवन सिंह चौहान (चेयरमैन एस आर इंस्टिट्यूट), मनोज कुमार, बृजेन्द्र बहादुर मौर्य,अंजली फ़िल्म प्रोडक्शन से अंजली पांडेय अरुण प्रताप सिंह, संजय जैन, कीर्ति पंत, मोहित कुमार श्रीवास्तव,स्वाति जैन, डॉ अमित सक्सेना रहे।इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था सृजन फाउंडेशन द्वारा किया गया यह सृजन फाउंडेशन का नृत्य के क्षेत्र में पांचवा रिकॉर्ड है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
● 350 से ज्यादा अब तक कर चुकी है प्रोफार्मेन्श।● 2014 मे शुरू किया था अपना डांस कैरियर।● उत्तराखंड महोत्सव, उत्तरायणी कौतिक मंचों में दे चुकी है परफॉर्मेंस।● सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान, कुलपति लखनऊ, विश्वविद्यालय एसपी सिंह, कुलपति अरबी फारसी विश्वविद्यालय, कैबिनेट मिनिस्टर रीता बहुगुणा जोशी,बृजेश पाठक(कानून मंत्री),संयुक्ता भाटिया(मेयर,लखनऊ) से प्रशस्ति पत्र पाकर सम्मान प्राप्त कर चुकी है।● लखनऊ, दिल्ली, शाहजहांपुर,कानपुर,इलाहाबाद, बाराबंकी मे कर चुकी है प्रोफार्मेन्श।● नहुष ग्राम सेवा समिति एवं विनायक ग्रामोद्योग संस्थान की ब्रांड एंबेस्डर भी है।● प्रगति पर्यावरण की तरफ से बाल प्रतिभा रत्न सम्मान, एवं ध्रुव स्टार अवॉर्ड 2018 मिल चुका है।● निगोहा क्षेत्र में बारिश के कारण प्रभावित हुए करीब 14 घरों को राशन वितरित कर चुकी है।●सिद्धार्थनगर में कपिलवस्तु महोत्सव में विशेष प्रस्तुति दी जिसमे डीएम एवं ज़िला सूचना अधिकारी द्वारा सम्मानिय किया गया।● अंजलि फ़िल्म प्रोडक्शन के साथ दूसरी शार्ट फ़िल्म “मौका ज़िन्दगी” में अभिनय किया है।● ताज महोत्सव में 5 प्रांत के लोकगीत हरियाणा,राजस्थान, उत्तरांचल अवध पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।
इस तरह से बहुत सारे प्रोग्रामो मे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखा चुकी है लगातार नृत्य मे अपनी प्रतिभा दिखा रही वगीशा पन्त को लोगो के द्वारा सराहा जा रहा है कि कम उम्र मे इस तरह की प्रतिभा देखने को मिल रही है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !