Breaking News

बिहार :: ‘कैरियर दिशा’ का हुआ आयोजन

दरभंगा : एडुकेशन सॉल्युशन फॉर यू द्वारा एक मोटिवेशनल सेमिनार ‘कैरियर दिशा’ का आयोजन दरभंगा संग्रहालय परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। सेमिनार में 12वीं पास व 12वीं के करीब 200 छात्र व 75 छात्राओं सहित भारी संख्या में आये अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

करियर के कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आयोजित ‘कैरियर दिशा’ में चेन्नई महानगर से आये करियर काउंसलर जय कुमार स्टूडेंट्स को करियर से जुड़े अहम पहलुओं पर जानकारी दिये।

  एडुकेशन सॉल्युशन फॉर यू के निदेशक ई.देव सिंह ने छात्रों को आईआईटी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। देश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया एवं प्रवेशिका परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया। साथ ही कोर्स से सबंधित सभी प्रकार की समस्याओं को भी सुलझाया । ‘कैरियर दिशा’ के सफल संचालन में ई. सुजीत कुमार,हरि कुमार सहित कई एक्सपर्ट अहम भूमिका निभाये।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …