Breaking News

बिहार :: गांधी सेतु पर बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी अनियंत्रित हाइवा लापता

पटना : उत्तर बिहार के लाइफ लाइन कहे जाने वाले महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को अहले सुबह बड़ा हादसा हुआ. पटना-हाजीपुर के बीच बने गंगा सेतु पर हाइवा गाड़ी अचानक रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी. घटना गंगाब्रिज थानाक्षेत्र की है जहां तेज गति से आ रही हाइवा सेतु के पाया संख्या 34 के पास अनियंत्रित हो गई. हाइवा अनियंत्रित होने के बाद रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी.

हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और गंगा में हाइवा की खोज शुरु कर दी गई है. अभी तक ड्राइवर और खलासी का भी गाड़ी के साथ पता नहीं लग सका है. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि गाड़ी से साथ-साथ दोनों डूब गए हैं. हादसे के बाद से सेतु के आवागमन पर भी असर पड़ा है.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …