दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहूत की गई। सर्वप्रथम आर0टी0पी0एस0 के कार्य-कलापों की समीक्षा की गई। आर0टी0पी0एस0 के समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने आर0टी0पी0एस0 काउण्टर की मरम्मति करवाने का निदेश दिया। साथ ही आधारभूत उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निदेश दिया। विशेष रूप से दाखिल-खारिज, शुद्धि-पत्र, एल0पी0सी0 के अपलोड करने की स्थिति असंतोष जनक पायी गयी। इस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त निदेश देते हुए ससमय शुद्धि-पत्र अपलोड करने का निदेश दिया। लोक शिकायत निवारण कार्यालय से प्राप्त पत्रों को ससमय डाउनलोड कर पत्र की प्रति संबंधित पदाधिकारी को भेजने का निदेश दिया गया। सरकार के सात निश्चय के अन्तर्गत प्रखण्डों में गठित वार्ड विकास समिति के खाता खुलवाने के स्थिति की समीक्षा की गई। वैसे प्रखण्ड जहाँ निर्धारित संख्या में वार्ड विकास समिति का गठन एवं बैंक खाता शत्-प्रतिशत नहीं खुलवाया जा सका है, वहाँ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वार्ड विकास समिति का गठन एवं बैंक खाता अविलम्ब खुलवाने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखण्ड से कम से कम एक वार्ड का चयन कर सात निश्चय के तहत योजनाओं की शुरूआत करने का निदेश दिया और इसके लिए 15 मार्च तक प्राक्कलन बनाकर जिला स्तर पर भेजने का निदेश दिया गया और बताया गया कि इसके लिए आवश्यक राशि वार्ड विकास समिति को हस्तान्तरित कर दी जाएगी। प्रखण्डों में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उक्त बैठक में डीआरडीएन निदेशक श्री नरेश झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शत्रुधन कामती, जिला अल्प संख्यक कल्याण पदाधिकारी श्री जेड हसन, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार दिवाकार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !