Breaking News

मनोरंजन :: कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा…..

2015 की सुपरहिट फिल्‍म  ‘बाहुबली’ का सीक्वल बाहुबली 2 रिलीज को तैयार है.  निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बाहुबली द कन्क्लूजन’ यानी बाहुबली 2 का नया पोस्टर जारी किया है.

पोस्टर में दो तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में कटप्पा अपने गोद में बाहुबली को उठाए नजर आ रहे हैं और बड़ी ही प्यार भरी नजरों से उस बालक को देख रहे हैं। कटप्पा के हाथों में जो बालक हैं वो और कोई नहीं बाहुबली हैं। साथ ही दूसरी तस्वीर में कटप्पा बहुत क्रूरता से बाहुबली के पीठ में खंजर मारते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, नीचे वाली तस्वीर में ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ के आखिरी सीन को दिखाया हैं, जिसमें कटप्पा ने बाहुबली की जान ली थी। ये पोस्टर दर्शकों के मन में उत्सुकता पैदा करने वाला हैं। आखिर एक रक्षक, भक्षक कैसे बन गया। वैसे फिल्म की कहानी भी यही हैं आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था? ये पोस्टर इस बात को दर्शाता हैं। वैसे अब दर्शकों को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने की घोषणा हो गई है। ट्रेलर 16 मार्च को सुबह 9 बजे रिलीज होगा। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले एक ग्रैंड प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। उसके बाद ट्रेलर सबके लिए रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के डायरेक्टर राजामौली ने ट्वीटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि डिजाइनर जेगन के दिमाग में जो भी आइडिया आया, वो उसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं सके…जिस बच्चे को उसने बड़ा किया, जिस आदमी को उसने मार दिया.वैसे आपको बता दें, ‘बाहुबली 2’ फिल्म 28 अप्रैल की रिलीज हो रही हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …