मधुबनी : जगतपुर और पोखरौनी के बीच शाही तिरुपती बस पलट गई है। बस पलटने से हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किये.
मिली जानकारी के मुताबिक मधुबनी जा रही शाही तिरूपति बस गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे अनियंत्रित होकर सड़क के बायीं ओर पलट गई। सड़क के चौड़ीकरण हेतु सड़क किनारे सड़क से नीची रास्ते बनाये गये हैं जिसपर बस अनियंत्रित हुई और पलट गयी। अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है यात्री बाल-बाल बचे परंतु दर्जनों यात्रीयों के घायल होने की खबर है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य ग्रामीणों द्वारा जारी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !