Bलखीसराय- (रजनीश कुमार)-बिहार के लोगों के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा नई सौगात दक्षिण भारत की धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए दरभंगा से आस्था सर्किट ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह बिहार की पहली आस्था सर्किट ट्रेन है जो कुल 9 कोच वाली स्लीपर क्लास होगी! जिसमें कुल 550 यात्री यात्रा कर सकेंगे. यह ट्रेन दरभंगा से 20 मार्च को सुबह में खुलेगी. इस ट्रेन का ठहराव समस्तीपुर मुजफ्फरपुर पाटलीपुत्र क्यूल जंक्शन आसनसोल भुवनेश्वर में की गई ह यह ट्रेन 10 दिन व 11 रात के लिए तिरुपति के बालाजी दर्शन मदुरई का मीनाक्षी मंदिर कन्याकुमारी के कन्याकुमारी टेंपल व विवेकानंद रॉक त्रिवेंद्रम के पदनाभरवामी टेंपल का दर्शन करा के 30 मार्च को वापस दरभंगा आ जाएगी. इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति 10,192 रुपए देना होगा और यात्रियों को रेलवे की तरफ से रहने के लिए धर्मशाला रात्रि विश्राम शाकाहारी भोजन लोकल यात्रा कराने के लिए नॉन AC बस एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है . ट्रेन की टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और अधिकृत एजेंट से की जा सकती है यह ट्रेन रात में चलेगी और दिन में तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी!
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !