
राँची:राजधानी राँची की प्यास बुझाने वाली अनगड़ा प्रखण्ड के गेतलसुद डैम तट पर हिन्दु नववर्ष का स्वागत उगते सुर्य को दीप प्रज्वलित कर किया गया। पुरा कार्यक्रम जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष व श्री महावीर मंडल, गेतलसुद के अध्यक्ष श्री जैलेंद्र कुमार की देख -रेख में सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम में नीरज परिहार, अनिल चौधरी, सुमित महतो, राजेश मिश्रा, मदारी चौधरी,सुजित कुमार सोनी,सतपाल राउत,विगेश्वर महतो, शंकर बैठा,विजय नायक आदि के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक व आस-पास के महिला-पुरुष, व बच्चों के साथ राँची, टाटीसिलवे, गोन्दलीपोखर, अनगड़ा , सिकिदीरी आदि श्रेत्र के समाजसेवी उपस्थित हुँये ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !