Breaking News

जालंधर::रेलवे स्टेशन के बाहर सेल टैक्स विभाग ने काटा बिना बिल के जा रहे समान पर भारी चालान।

 

 

 

जालंधर(गगनदीप सिप्पी/राजीव धम्मि):जालंधर के रेलवे स्टेशन के बाहर सेल टैक्स के इंस्पेक्टर कमल सरवारा ने अपनी टीम के साथ रूटीन नाका लगा रखा था और आ रही वाहनों का रुटीन चेकअप किया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने मारुति गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका जो कि गाड़ी पर हिमाचल का नंबर था और उसमें कुछ सामान गाड़ी चालक लेकर जा रहे थे जब इंस्पेक्टर कमल सरवारा ने गाड़ी के सामान की चेकिंग की तब पाया की गाड़ी में जो सामान पड़ा हुआ है वह सभी का सभी बिना बिल के है और दूसरी बड़ी बात यह रही कि जो भी सामान गाड़ी में था वह सारा का सारा मेड इन चाइना था। गाड़ी में मोबाइल चार्जर,पेन ड्राइव,आईपॉड,पंखे एवं अन्य सामान जो कि बिना बिल के पाया गया।इस दौरान इंस्पेक्टर कमल सरवारा एवं उनकी टीम ने विभागीय कार्यवाही करते हुए मालिक का चालान काट दिया।जब मालिक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने यह मेड इन चाइना का सामान जालंधर की फगवाड़ा गेट में स्थित एक दुकान से खरीदा है और वह अपने दुकान पर बेचने के लिए डिंपल कंप्यूटर जोकि  तलवाड़ा में स्थित है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …