सीतामढ़ी : कोरोना को मात देने के लिए सीतामढ़ी जिला संकल्प को अब सिद्धि की ओर लेकर जाता दिख रहा है। 91 प्रतिशत रिकवरी दर के साथ जिले में मात्र 252 एक्टिव केस रह गए हैं। वहीं संक्रमण की दर घट कर 2.74 रह गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह कोविड केयर के नोडल डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में समेकित प्रयासों का यह प्रतिफल है। वह दिन दूर नहीं जब सीतामढ़ी जिला कोरोना को मात देने में राज्य भर में नजीर बन जाएगा। डॉ सुरेंद्र ने बताया कि कोरोना को मात देने के लिए निचले स्तर की इकाइयों तक समुचित जांच सुविधा और मुकम्मल व्यवस्था पर जिला प्रशासन का पूरा जोर था। डॉ सुरेंद्र डेढ़ माह से लगातार सीएचसी, पीएचसी और रेफरल अस्पताल का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच जहां कमी दिखी, तुरंत जिला प्रशासन को सूचित कर वहां सुधार कराया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के संयुक्त प्रयासों से अच्छा नतीजा सामने आ रहा है।

‘सजग रहें, सतर्क रहें, परंतु भयभीत न हों’ का मूल मंत्र काफी कारगर सिद्ध हो रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि जैसे ही कोरोना के लक्षण महसूस हों तो तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। टॉल फ्री नंबर 1800-345-6631 या जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06226-250316 या जिला चिकित्सकीय परामर्श केंद्र के नंबर 06226-255106 या व्हाट्सअप नंबर 8544423038 पर सम्पर्क करें। जिला प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनसे अपील की जा रही है कि मास्क पहनकर ही बाहर निकलें, हमेशा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें, किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर जिला प्रशसन के नंबर 06226…250316 पर सम्पर्क करें। सरकार के दिशा-निर्देशों का जरूर पालन करें। सामाजिक जागरूकता से नतीजे अच्छे निकल कर आ रहे हैं।

डॉ सुरेंद्र ने बताया कि बड़ी आबादी को जांच के दायरे में लाना भी कारगर रहा है। गुरुवार को जिले में कोरोना जांच ने एक लाख का आंकड़ा किया पार कर लिया। अब तक कुल 107150 जांच हुए हैं। गुरुवार को तो एक दिन में रिकॉर्ड 8668 जांच हुई। 51 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौटे। अबतक जिले में कोरोना को पराजित कर स्वस्थ होकर घर लौटने वाले की कुल संख्या हुई 2558 हुई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !