डेस्क : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खुलेआम कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। कांग्रेस के नेताओं को अपने दल की ताकत को समझनी चाहिए और कांग्रेस को नेतृत्व कर्ता की भूमिका में आना चाहिए। मैं कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार हूं।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
उन्होंने अभी के महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन के बड़े नेताओं रघुवंश प्रसाद सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, शरद यादव, मुकेश सहनी की उपेक्षा हो रही है। बिहार की जनता जानना चाहती है कि आखिर वो कौन पार्टियां हैं जो महागठबंधन को कमजोर कर रही है ?

पप्पू यादव ने कहा बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां राष्ट्रपति शासन की जरूरत है और आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रपति के देखरेख में ही होनी चाहिए। जाप प्रमुख ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा भुखमरी मिटाने में बिहार 27 राज्यों में 25 वें स्थान पर क्यों है। गरीबी मिटाने में बिहार 27 राज्यों में 26 में पायदान पर है। पटना देश का सबसे प्रदूषित शहर है। राज्य के 80 फ़ीसदी सरकारी स्कूलों में शौचालय नहीं है।
उन्होंने सुशील मोदी पर हमला करते हुए कहा कि सुशील मोदी लालू फोबिया के शिकार हैं। अपने ट्वीट में सिर्फ लालू यादव की बात करते हैं। वह पिछले 5 वर्षों में किए गए अपने कार्यों का लेखा-जोखा बताएं। सृजन घोटाला, बालू माफियाओं के साथ संबंध और उनका भाई रियल स्टेट का इतना बड़ा कारोबारी कैसे बना इन सब बारे में सुशील मोदी बिहार की जनता को बताएं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !