Breaking News

यूपी के गांवों में हर घर और जमीन का नाम से एलॉट होगा नंबर, खत्म होंगे विवाद

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: राज्य सरकार गांवों में हर घर और जमीन को उनकी पहचान देने जा रही है। मतलब, मकान और जमीन का अपना नंबर होगा और उस पर उसके मालिक का नाम होगा। स्वामित्व योजना में मकान व जमीन मालिकों उन्हें इसका प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि राजस्व परिषद बोर्ड ने इसके नियमावली प्रारूप को मंजूरी दे दी है। इसे जल्द कैबिनेट में रखा जाएगा।

राजस्व परिषद स्वामित्व योजना में गांवों में बने मकानों का आवासीय अभिलेख तैयार करा रहा है। इसके तैयार होने के बाद मकान व जमीन पर स्वामित्व को लेकर आए दिन होने वाले विवाद काफी हद तक खत्म हो जाएंगे। इस योजना में गांवों में रहने वालों को मकान और जमीन का प्रमाणित दस्तावेज दिया जाएगा। इसका उपयोग बैंकों से कर्ज आदि लेने में आसानी होगी। आबादी क्षेत्र का प्रारंभिक डाटा तैयार होने के बाद विकास के लिए सरकारी योजनाएं चलाने में भी सहायता मिलेगी।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी कहते हैं कि इस योजना में प्रदेश के 37 जिलों के 379 गांवों में ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण का काम पूरा किया जा चुका है। एसडीएम सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर आपत्तियों की सुनवाई कर इसकी आपत्तियां निस्तारित कर रहे हैं। इसके बाद ग्रामीण आवासीय अभिलेख यानी घरौनी को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना में प्रदेश के 82913 गांवों का सर्वे किया जाना है। इस योजना में सर्वेक्षण टीम गांव वालों की मदद से संपत्तियों को अलग-अलग हिस्सों में बांटने के लिए चूने से निशान लगाती है। इसके बाद भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी निर्धारित तिथि पर ड्रोन से हवाई सर्वे करते हुए इसका मैप तैयार करते हैं।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *