Breaking News

दरभंगा :: अबतक कुल 30 हजार 600 उत्तरपुस्तिकाओं का हुआ मूल्याकंन

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में मैट्रिक एवं इन्टरमीडिएट परीक्षा के उत्तरपुस्तिका मूल्याकंन कार्य को ससमय पूरा करवाने हेतु पूर्व में दिये गये निदेश के अनुपालन के स्थिति की समीक्षा कार्यालय कक्ष में की गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि जिला के तीनों मूल्याकंन केंद्रों एम0आर0एम0 कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज एवं एम0एल0 एकेडमी पर मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को कुल 308 शिक्षकों ने कुल 10 हजार 200 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया। अबतक कुल 30 हजार 600 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्याकंन सक्षम शिक्षकों के द्वारा किया जा चुका है। बुधवार को उर्दू एवं वाणिज्य विषय के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्याकंन का कार्य समाप्त हो जाएगा। जल्द ही बड़ी संख्या में शिक्षकों के द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। अंगीभूत कॉलेज के प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अपने अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण का जबाव देना होगा।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानन्द झा, वरीय उप समाहर्त्ता रवीन्द्र कुमार दिवाकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) प्रमोद कुमार साहु, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …