Breaking News

बिहार :: पोलिटेक्निक की तैयारी के लिए एवेन्यू में विशेष कक्षा का आयोजन

दरभंगा : मदारपुर स्थित एवेन्यू द पाथ ऑफ सक्सेस में पोलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष कक्षा आयोजित की गई.जिसमें छात्र छात्राओं को तैयारी हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए. संस्था के निदेशक पोलिटेक्निक गुरू सौरभ शेखर श्रीवास्तव ने छात्रों को बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए सही मार्गदर्शन के साथ स्वध्ययन जरूर करें. गणित का निरंतर अभ्यास करते रहें. परीक्षा की तैयारी से पूर्व परीक्षा का पूर्ण पाठ्यक्रम एवं परीक्षा का प्रारूप जाँच ले. एक सही समय सारणी बनायें और उसका सख्ती से पालन करें. गणित मे अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए रोज़ाना लिखित मे तैयारी करें. पुराने वर्षों के प्रश्न पत्रों को भी अवश्य पढ़ें. परीक्षा की तैयारी के दौरान अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखे. पोलिटेक्निक गुरू ने गणित के ट्रिक्स के साथ साथ भौतिकी व रसायन विज्ञान के स्पेशल टिप्स भी दिए. इस अवसर पर तंजीला हाशमी, सुशांत,शुभम,सुचित, जसविंदर, गोविंदा, कृष्णचंद्र, रमेश, हिमांशु झा सहित कई छात्र विशेष कक्षा से लाभान्वित हुए.

बता दें कि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद,पटना द्वारा आगामी 11 जून को बिहार पोलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित होने वाली है.

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …