दरभंगा : अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान हेतु बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत बेरोजगारो को रोजगार हेतु ऋण मुहैया कराने के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय दरभंगा में आयोजित किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
20, 21 और 23 दिसंबर को आयोजित इस शिविर में कुल 97 आवेदकों ने अपना आवेदन जमा किया। गौरतलब हो कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए प्रत्येक साल ऋण देने का प्रावधान है।

इस शिविर में प्रमंडलीय प्रभारी अकील अहमद, कार्यालय कर्मी मो.महमूद, मो.शहाबुद्दीन, मो.इलियास और धनबीर मुखिया मौजूद थे। शिविर की अध्यक्षता ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो.वसीम द्वारा किया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !