झंझारपुर / मधुबनी(डॉ संजीव शमा) : व्यवहार न्यायालय झंझारपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिलोकी दुबे की अदालत ने भेजा थाना क्षेत्र के वकुआ गांव में हुए डबल मर्डर केश में छह आरोपितों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मामला भेजा थाना कांड सं.233/2000 में वकुआ गांव निवासी वादी रामाशीष यादव ने दिनांक 01नवंबर 2000 को अपने दो भाइयों विकन यादव एवं विद्यानंद यादव की हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में बकुआ गांव निवासी महाकान्त यादव, मनोज यादव, अनिल यादव, देवचन्द्र यादव, सरोज यादव एवं भेजा थाना के टेंगराहा गांव निवासी लक्ष्मण यादव को आरोपित किया गया था।

इन आरोपितों पर आरोप था कि सभी ने मिलकर लाठी से मारपीट कर एवं गला दबा कर वादी के दोनों भाइयों की हत्या कर दी थी। इन सभी आरोपितों को इस डबल मर्डर केश में झंझारपुर के एडीजे त्रिलोकी दुबे के कोर्ट द्वारा दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !