राँची:- सताकी गाँव में जनी शिकार के दौरान ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से मृत जानकी देवी एवं रीता देवी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से १ – १ लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है, साथ ही गंभीर रुप से घायलों को २५-२५ हजार एवं आंशिक रुप से घायलों को ५ – ५ हजार की राशि देने का आदेश मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया है।
उल्लेखनीय है कि दुर्घटना में शिकार हुये महिलाओं के लिए जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, भाजपा के संगठन मंत्री प्रदीप वर्मा व OBC मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय महतो (धीरज) ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि की माँग की थी, पीड़ित परिवारों को सहायता राशि देने के लिए जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, मंत्री प्रदीप वर्मा, विनय महतो, सुमित कु० महतो, मेधनाथ महतो, हितेष कु० महतो आदि ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार जताया है।
Check Also
दरभंगा के ओमेगा स्टडी सेंटर का जलवा बरकरार
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जेइइ मेंस में ओमेगा स्टडी सेंटर, दरभंगा …
बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट…
डेस्क। बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। पदस्थापन की …
राज्यस्तरीय डॉग शो 12 फरवरी को, लैब्राडोर से लेकर बीगल तक 20 तरह की नस्लें होंगी शामिल
डेस्क। पशु कल्याण जागरूकता कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय डॉग शो 12 फरवरी को बिहार …