लखनऊ(राज प्रताप सिंह) : राजधानी में पत्नी को लेकर अस्पताल गए रिटायर्ड सूबेदार के दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरती बड़ी औरसोनम छोटी थी। आरती से छोटा भाई आशुतोष है जो बाराबंकी में रहता है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है घटना कीवजह अभी तक पता नहीं चल सकी है, पुलिस अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पारा के रामविहार में रहने वाले रिटायर्ड सूबेदार लालबहादुर सिंह मंगलवार सुबह अपनी पत्नी रेनू सिंह को लेकर कमांड अस्पताल गए थे। लौटे तो उनकी 24 साल की बेटी आरती और बेटी सोनम (16) किचन में खून से लथपथ मिलीं। दोनों को कमांड अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। किचन और बरामदे में खून बिखरा था। छोटी बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे वहीं बड़ी बेटी के हाथ में बाल मिले हैं जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने से पहले संघर्ष हुआ होगा। दोनों बेटियों के गले में घाव हैं, माना जा रहा है कि किसी ब्लंट चीज से वार किया गया है। लड़की के कमरे मे बेड पर कपड़ों का बक्सा बिखरा मिला है।
Check Also
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !