Breaking News

पंजाब::मिंटी कौर और आशु सांपला मामले में शीतल अगुरल, प्रदीप खुल्लर सहित 9 लोगो पर केस दर्ज।

 

जालंधर(लवप्रीत सिंह):केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के भतीजे आशू सांपला के मामले में भाजपा नेता शीतल अंगुराल, प्रदीप खुल्लर समेत 9 लोगों पर एक और केस दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ आईटी एक्ट लगाया है। इन दोनों के अलावा केस में दीपक लूथरा, अश्विनी बबूता, दिनेश वर्मा, राजीव चोपड़ा, अमृत धनौआ, सोनू दिनकर और विकास कपिला शामिल है।

पुलिस ने ये केस आशू सांपला पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली कौर मिंटी के बयानों पर दर्ज किया गया है। कौर मिंटी ने कहा कि शीतल और प्रदीप समेत इन सब लोगों ने उसके खिलाफ फेसबुक पर ब्लैकमेलकर, रेप करवाने वाली, पंजाब की सबसे चरित्रहीण महिला जैसे कई गंदे शब्द बोले थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गौर हो कि शीतल व प्रदीप पर पहले पुलिस कमिश्नर दफ्तर में धरना देने का केस दर्ज किया गया था।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …