Breaking News

पंजाब :: जालंधर देहात पुलिस ने पास्टर व् गीतकार को नशे के साथ गिरफ्तार

जालंधर (राजीव धम्मी) :: जालंधर देहात पुलिस ने नशे के कारोबार के आरोप में नौ लोगो व् कॉन्ट्रैक्ट किल्लिंग के मामलों में अलग अलग स्थानों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया | इस धरपकड़ में एक पास्टर व् गीतकार भी शामिल है | पुलिस की माने तो पकड़ा गया गीतकार पंजाब के कई मशहूर गायकों के लिए गाने लिख चूका है और पास्टर ने महाराष्ट्र से पास्टर की परीक्षा पास कर कपूरथला की एक यूनिवर्सिटी में एम् ए की क्लास में दाखिला लिया हुआ था |

पुलिस के पीछे मूंह छिपाए खड़े यह बारा आरोपी जालंधर देहात पुलिस ने नशे व् कोंट्राक्ट किल्लिंग के मामले में गिरफ्तार किये है | जालंधर देहात पुलिस के एस एस पी गुरप्रीत सिंह भुल्लर में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की देहात पुलिस ने नशे व् समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ शुरू की मुहीम के तहत नौ आरोपियों को 150 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, 135 ग्राम नशीला पदार्थ, एक मैगजीन , दो जिन्दा रोंद, 18000 नशीले केप्सूल, 350 नशीली गोली, तीन कार , एक मोटर साइकिल बरामद किया है |

पकडे गये इन लोगों में से एक आरोपी ऐसा है जिसने शिक्षा तो ली लोगों को धर्म के राह पर लाने की लेकिन खुद नशे का सौदागर बन बेठा | इस का नाम राजन मसीह है और यह एक पास्टर है और उसने महाराष्ट्र से पास्टर की परीक्षा पास कर कपूरथला की एक यूनिवर्सिटी में एम् ए की क्लास में दाखिला लिया हुआ था | पुलिस की माने तो कुछ देर पहले इसके भाई को नशे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तो उसके बाद इसने उसका नशे का काम खुद करना शुरू कर दिया |

नशे के आरोप में पकडे गये इन आरोपियों में से एक आरोपी गीतकार है, जो की जसविंदर सिंह बिल्ला उर्फ़ बिल्ला कोल्गढ़िया के नाम से मशहूर है और पुलिस के मुताबिक इस ने पंजाब के कई मशहूर गायकों के लिए गाने लिखे है और अब यह नशे के कारोबार में लग गया | पुलिस ने इसके पास से सौ ग्राम नशीला पाउडर, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, एक वर्ना कार व् कुछ रोंद बरामद किये है |

इसके इलावा पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जो कोंट्राक्ट किल्लिंग का काम करते थे |

 https://youtu.be/E-dDn_Mpoq8
स्वर्णिम टी वी से रिपोर्टर गगनदीप सिप्पी के साथ कैमरामैन राजीव धामी की जालंधर से रिपोर्ट।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …