Breaking News

एलएनएमयू :: 45वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत, पहले दिन आम लोगों के लिए खोला गया राज पुस्तकालय

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को महाराजा कामेश्वर सिंह पुस्तकालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो० सुरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें पहले दिन पुस्तकालय आम लोगों के लिए खोला गया जहाँ विभिन्न पुस्तकों की प्रदर्शनी का आनंद लोगों ने उठाया। अगले वर्ष राज पुस्तकालय का 125वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
उक्त बातें कुलपति प्रो सुरेन्द्र कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के 45वें स्थापना दिवस का महाराजा कामेश्वर सिंह समाजिक विज्ञान संस्थान एवं शोध पुस्तकालय (राज पुस्तकालय) में उद्वघाटन करते हुए कही। कुलपति ने कहा कि राज पुस्तकालय राष्ट्रीय स्तर से भी ऊपर, अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय पुस्तकालय के श्रेणी में गिना जा सकता है। प्रयोजन है परम्परागत रख रखाव व्यवस्था से अलग आधुनिकी तकनीकि ढ़ंग से संरक्षण एवं परीरक्षण किया जाय। यह पुस्तकालय दरभंगा महाराज के राज परिवार से दान स्वरूप प्राप्त हुआ था, जो समस्त मिथिलांचल वासियों के लिए गौरव की बात है। इस स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कुलपति ने समस्त पदाधिकारीगण, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं मीडिया बंधुओं को बधाई दी। 
भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुलपति प्रो० ए०के० राय ने कहा कि पुस्तकालय जहाँ, हम और आप अपने संस्कृति को खोज कर सकते है। किसी भी विश्वविद्यालय का पुस्तकालय हृदयस्थल माना जाता है, जिसमें स्पंदन होता रहता है, स्पंदन मानव शरीर का रक्त संचार करता है उसी तरह विश्वविद्यालय पुस्तकालय शैक्षणिक स्तर का संचार करता है। दुर्लभ पाठ्य सामग्रियों को डिजीटीलाइजेशन के माध्यम से सुरक्षित एवं संरक्षित किया जा सकता है। पुरे देश में खोजने पर ऐसा पुस्तकालय मिलना मुश्किल है।
ल०ना० मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के प्रति-कुलपति प्रो० जय गोपाल ने कहा कि राज पुस्तकालय, विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है एतदर्थ हम राज परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। पेपर प्रिन्टींग का पाठ्य साम्रगी एक निश्चित अवधि के लिए होती है, निश्चित अवधि के पश्चात कागत बर्वाद हो जायेंगे, इसलिए पुस्तकालय के सामग्रीयों को इलेक्ट्रोनिक फोर्म मे लाने की जरूरत है।
ल०ना० मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलसचिव प्रो० मुस्तफा कमाल अंसारी ने कहा कि स्थापना दिवस का शुभारंभ राज पुस्ताकलय से होना अपने आप में राज पुस्तकालय के लिए शुभ संकेत है। राज पुस्तकालय शोधार्थी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
इस स्थापना दिवस के मौके पर सिंडिकेट सदस्य प्रो० विनोद कुमार चौधरी, प्रो० बैद्यनाथ चौधरी ‘बैजू‘, प्रो० अजीत कुमार चौधरी, विधायक फैयाज अहमद, विकास पदाधिकारी प्रो० के०के० साहु, लोक सूचना पदाधिकारी प्रो० नवीन कुमार अग्रवाल, प्रेस पदाधिकारी प्रो० भवेश्वर सिंह, विशेष पदाधिकारी एस.के. राय, दूरस्थ शिक्षा के शिक्षक प्रो० विनय कुमार चौधरी, उपकुलसचिव प्रथम एवं द्वितीय एवं पुस्तकालय कर्मी प्रताप नारायण, रजनीश कुमार मिश्र, शम्भूनाथ झा, शम्भू दास, सिद्धेश्वर पासवान, लालबाबू यादव आदि उपस्थित थे। स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन राज पुस्तकालय के निदेशक प्रो० राम भरत ठाकुर ने तथा मंच संचालन रूपकान्त झा ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …