Breaking News

उ०प्र० :: रक्षाबंधन पर बहनें कर सकेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

लखनऊ(राज प्रताप सिंह)-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार को एक अहम घोषणा की कि रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को रोडवेज की साढ़े 12 हजार बसों में यात्रा करने की मुफ्त सुविधा मिलेगी। महिलाओं को यह सुविधा 6 अगस्त की रात बजे से मिलनी शुरू होगी जो 7 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। मुख्यमंत्री के इस फैसले से प्रदेश की आठ लाख महिलाओं को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर परिवहन निगम और परिवहन विभाग की कई सेवाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे थे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने `एएनएस ` को बताया कि औसतन 15 लाख यात्री रोडवेज की बसों में यात्रा करते हैं। आमदिनों में इनमें से एक तिहाई 5 लाख महिलाएं यात्रा करती हैं। चूंकि रक्षाबंधन का मौका है, ऐसे में करीब आठ लाख महिलाओं के रोडवेज की बसों में सफर का अनुमान लगाया गया है। इससे बसों के लोड फैक्टर में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा दिए जाने से महिलाओं द्वारा बड़ी तादाद में रोडवेज बसों में सफर करने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में परिवहन निगम अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। इनमें महिलाओं के लिए स्पेशल बसों को चलाने की योजना तैयार की जा रही है। लखनऊ की सिटी बसों में बहने करेंगी मुफ्त यात्रामुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक ए.रहमान ने भी रक्षाबंधन के मौके पर लखनऊg की 220 सिटी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की जानकारी दी है।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …