दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पुस्तक समेकित ज्ञान का भंडार है। यह किसी भी विधि का विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने शनिवार को केमिकल साईन्स-द्वितीय का विमोचन करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी पुस्तक अपनी पहचान गुण के आधार पर प्राप्त कर सकता है। जो पुस्तक छात्रों के लिए जितना लाभदायक होगा, वह उतना ही लोकप्रिय होगा । उन्होंने कहा कि जीवन के उदे्श्यों को पूर्ति में पुस्तक मार्गदर्शक का कार्य करता है। पुस्तक छात्रों को सहयोग करती है। शिक्षकों की कमी को भी कुछ हद तक दूर करती है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे छात्रोपयोगी पुस्तकों की रचना करें। डॉ. कलोवद्व झा, डॉ. अशोक कुमार झा, डॉ. विनय कुमार झा द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलसचिव डॉ. मुस्तफा कमाल अंसारी ने कहा कि छात्रों को हर हमेशा मूल पुस्तक का अध्ययन करना चाहिए। विषय की जानकारी देने में पुस्तक हर हमेशा उपयोगी होता है। समारोह को संबोधित करते हुए विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र कुमार ने कहा कि पुस्तक की रचना शैक्षणिक दिशा में उत्कृष्ट कदम है। यह छात्रों के लिए लाभदायक होता है। इस अवसर पर लोक सूचना पदाधिकारी प्रो. एन.के.अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक विकास के लिए हर हमेशा प्रयासरत है। उसी दिशा में यह कारगर कदम है। समारोह में चन्द्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार झा, प्रो. रतन कुमार चौधरी, डॉ. श्रीनारायण झा, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. योगेन्द्र झा, डॉ. संजय चौधरी आदि उपस्थित थे।
Check Also
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !