Breaking News

लापरवाही :: दरभंगा जिला प्रशासन दे रही असामाजिक तत्वों को संरक्षण ?

डेस्क : मोरो में बीती देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की भरपूर कोशिश की गई और प्रशासन द्वारा अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसपर दरभंगा भाजपा ने खेद प्रकट करते हुए प्रशासन की लापरवाही पर आवाज उठाया है। हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर मोरो पंचायत महादेव मंदिर पर रविवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी,ए एस पी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाज्ञा चौधरी, दरभंगा भाजपा उपाध्यक्ष अशोक नायक सहित कई लोग उपस्थित हुए।

  • अफवाह से बचें और सावधान रहें ! दरभंगा में कुछ असामाजिक तत्व सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करें- अशोक नायक

बीती देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक वस्तु एक खास वर्ग के कई घरों के पास फेंकी जाती हैं, जो पुलिस प्रशासन के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा खुली चुनौती है।

उक्त बातें भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामाज्ञा चौधरी ने कही। जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि दरभंगा में आपसी एकता,शांति,प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास की जा रही हैं। मुरिया गाँव ,भालपट्टी,हावीडीह,हाभिभौआर,केवटी की घटना पूर्व में हो चुकी हैं और पुलिस प्रशासन असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई नहीं की,जिसके कारण इनका मनोबल बढ़ा और तीन दिन पहले शहर के उर्दू मुहल्ला में गलत अफवाह फैला कर स्कार्पियो सवार पर जानलेवा हमला यहाँ तक की पुलिस पर भी हमला की गई,परन्तु स्कार्पियों सवार युवकों को पुलिस 50 घंटा थाने में बैठा कर रखी,लेकिन हमलावर की गिरफ्तारी अभी तक नहीं। क्या असामाजिक तत्वों को संरक्षण दी जा रही हैं ?
वहीं हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर मोरो पंचायत में आपत्तिजनक वस्तु एक वर्ग के कई घरों के पास फेंकी जाती हैं, जो पुलिस प्रशासन के लिए असमाजिक तत्वों द्वारा चुनौती हैं। जिला पुलिस प्रशासन अविलम्ब ऐसे घृणित कार्य करने वालों को गिरफ्तार करें।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *