Breaking News

बिहार :: बैंक में पैन कार्ड की अनिवार्यता से स्कूली बच्चे हैं परेशान !

  • खाता खुलवाने को फ्रेंचाइजी में उमड़ी भीड़

    गढ़हरा (बेगूसराय)/संवाददाता:

  • बिहार ग्रामीण बैंक शाखा गढ़हरा का फ्रेंचाइजी (उपक्रम केंद्र) द्वारा स्कूली बच्चों का बैंक खाता जीरो वैलेन्स पर खोला जा रहा है। रविवार को भी खाता खोलवाने के लिए मध्य विद्यालय गढ़हरा के बच्चों की भीड़ लगी रही। शिक्षक रंजीत कुमार सिंह साथ में थे। विदित हो कि बैंक में अब खाता खोलवाने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य हो गया है। इससे बच्चे, अभिवावक व शिक्षक सभी परेशान हो गए। सभी का आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है। अभी स्कूली बच्चों का पैन कार्ड बनवाने में अभिभावक असहज महसूस कर रहे हैं। लेकिन फेंचाइजी के द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से बैंक खाता आसानी से खुल जा रहा है। बैंक की इस जटिल व्यवस्था से थोड़ी राहत मिलने से स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर अभिकर्ता नूतन कुमारी, प्रमोद राय, सौरभ कुमार, रितिक रौशन आदि थे।

अखंड रामायण पाठ का आयोजन
बछवाड़ा (बेगूसराय)/संवाददाता: प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के पंचवटी चैक के समीप विषहर स्थान में एक माह तक चलने वाला तुलसी दास कृत राम चरित मानस का अखंड पाठ किया जा रहा है। जिस कारण पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहता है। विगत कई वर्षों से कार्तिक महीने प्रतिपदा से अखंड रामायण का पाठ स्थानीय लोगों द्वारा किया जाता रहा है। पाठ के दौरान महिला और पुरुष अपने-अपने समयानुसार रामायण पाठ में लगे रहते हैं। चैबीस घंटे चल रहे रामायण पाठ को लेकर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लगी रहती है। ग्रामीण उमेश झा, जवाहर झा, रामायण राय, योगेन्द्र राय, यतीन्द्र राय आदि लोगों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष पाठ का आयोजन किया जाता है। यह पाठ कार्तिक पूर्णिमा को हवन पूजन कन्या भोजन के साथ समापन किया जायगा।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *