Breaking News

बिहार :: जागरण कार्यक्रम में पूरी रात झूमते रहे दर्शक

बछवाड़ा (बेगूसराय)मोहन झा : प्रखंड क्षेत्र के गोधना गांव में काली पूजा समिति गोधना के द्वारा शुक्रवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण के दौरान देवी गीतों पर दर्शक झुमने को मजबूर हुए और पूरी रात झूमते रहे। जागरण कार्यक्रम के शुरुआत में जिला शिक्षक समिति अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य दुलारचंद सहनी, बछवाड़ा प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह रानी-तीन मुखिया अमरजीत राय उर्फ कुकन राय, गोधना पंचायत के मुखिया सुमंत कुमार, समाजसेवी सुजीत सहनी, शिक्षक चंद्रशेखर सहनी, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के जनरल मैनेजर रामाश्रय सहनी, तेजनारायण चौधरी, विशुनदेव सहनी, विशेश्वर सहनी आदि लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत जब जागरण का आगाज वकील अकेला ने गणपति वंदना से किया। गणपति वंदना के बाद जब वकील अकेला ने जय काली-जय काली-जय काली मां…….. शुरू किया तो दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक अपने आप झुमने पर मजबूर हो गये। वकील अकेला ने अपने कई भक्ति गीतों से लोगों को झुमने पर मजबूर किया। फिर भक्ति गीत गायिका आशा ने जोड़े-जोड़े नारियल तोहे चढैबो न…….., सच्चा है प्यार मेरे मैया का………, पायल और वर्षा ने लाल चुडिया चढ़ाऊं, जय मां-जय मां आदि भक्ति गीत गा कर दर्शकों खूब झुमाया। जागरण कार्यक्रम के दौरान विक्की बादशाह और अंजली ने भी कई झांकियों की प्रस्तुति कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। बीच-बीच में नृत्यांगनाओं ने भी रिकार्डिंग डांस कर मौजूद दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। फिर देवी गीत गाने के लिए मंच पर आये मनोज जिन्होंने अबके बरस हम धरती की रानी……….., और महिला आवाज में यशोमती मैया से बोले नंदलाला…………गा कर दर्शकों को नाचने और साथ में गाने पर मजबूर कर दिया एवं खूब तालियां बटोरी। जागरण कार्यक्रम का आयोजन काली पूजा समिति गोधना के सदस्य सुजीत सहनी, सुनील सहनी, देवेन्द्र सहनी आदि लोगों ने बताया कि जन सहयोग से काली पूजा के अवसर पर हरेक वर्ष जागरण कार्यक्रम किया जाता है और यह स्थानीय लोगों का प्यार और स्नेह है जो हर वर्ष आयोजित कार्यक्रम सफल भी होता है।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *