Breaking News

बिहार :: सभी भीड़भाड़ वाले छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं : मुख्य सचिव

अरवल (ब्यूरो मनोज कुमार) :– वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने छठ पर्व को शांतिपुर्ण एवं भाईचारे के रूप में मनाने हेतु जिला प्रशासन को कई निर्देश दिये। दिये गये निर्देश में मुख्य सचिव ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले सभी घाटों पर सीसीटीवी कैमरा, बैरेकेटिंग एवं प्रर्याप्त मात्रा में पुलिस बलो की तैनाती करें। इसके साथ हीं साथ जिन घाटों पर छठ व्रतियों रूकते है। वहां लाइन का व्यापक रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावे शौचालय, शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था करने के लिए कहा गया। पर्व के अवसर पर निजी नाव के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। धान अधिप्राप्ति के लिए 31 अक्टुबर 2017 तक सी0एम0आर0 लेने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए सहकारिता विभाग के द्वारा सूचिकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। धान की अधिप्राप्ति के लिए सभी प्रकार की तैयारी प्रारंभ हो गया है। धान की अधिप्राप्ति के लिए सभी प्रकार की तैयारी प्रारंभ करे। ताकि धान क्रय केन्द्र खोलने में विलंब न हो। हर हाल में 15 नवम्बर से धान का क्रय करना सुनिश्चित करें। इस वर्ष 50 हजार मीट्रिक टन धान क्रय करने का लक्ष्य जिले में निर्धारित किया गया है। पंचायत, पैक्स व प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल के द्वारा धान का क्रय किया जाएगा। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 1550 रू प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। वहीं धान बेचने वाले किसानों को 24 घंटे के अंदर आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में राशि स्थानांतरित हर हाल में करने का निर्देश दिया गया। सभी किसानों को अपने बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए कहा गया। ताकि राशि भेजने में परेशानी न हो सके। डीजल अनुदान की राशि किसानों को उनके खातों में राशि का स्थानांतरित शीघ्र करने का निर्देश दिया। वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के उपरांत जिला पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने दिए गए निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन करने के लिए संबंधित पदाधिकारियो को निर्देश दिया। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडियों काॅन्फ्रेसिंग में पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र, उप विकास आयुक्त विन्देश्वरी प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अशोक कुमार, जन संपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजुद थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *