बिहारशरीफ। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर नालंदा जिला युवा राजद के तत्वावधान में बिहारशरीफ प्रखंड़ के हरगांवा में युवा राजद द्वारा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने किया। श्री यादव ने बताया कि आज पूरे विश्व में विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। यही नहीं इसका प्रभाव आज वर्तमान राजनैतिक परिवेश में भी पाया जा रहा है। इसके संतुलन को बनाये रखने के लिए तेजस्वी यादव के जन्मदिन को युवा राजद पर्यवरण सुरक्षा दिवस के रूप में मना रही है। आज नालंदा हीं नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में युवा राजद की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम चला कर उन्हें सम्मानित एवं दीर्धायू होने की कामना किया जा रहा है। साथ हीं वातावरण स्वच्छ हो ताकि आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण के साथ साथ स्वस्थ राजनैतिक माहौल युवाओं को मिल सके। इस कार्यक्रम में राजीव कमल, खुर्शीद अंसारी, प्रमोद गुप्ता, विनोद यादव, रिंकू यादव, आमोद यादव, कृष्णा प्रसाद, देवेंद्र चौहान, रामाशीष चौधरी, संतोष पांडेय, पप्पु ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थें। एकंगरसराय में भी बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव का 28वाँ जन्मदिन राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एकंगरसराय में बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर राजद के राज्य परिषद सदस्य विनोद यादव, प्रमोद सिंह, पंकज कुमार, टुनटुन उर्फ अनिल यादव, किशोर कुमार,शिदेश्वर बाबा ,कपूर यादव,गणेश राम,कारू केशरी, अरविंद यादव,शशिभूषण यादव, कंचन कुणाल, निकु यादव, राजकुमार, मनोज यादव, दिनेश प्रसाद, राकेश कुमार, अनिल कुमार, समाजसेवी रामलखन पासवान, नवलकिशोर यादव, सिद्धेश्वर बिन्द समेत दर्जनों राजद के नेता व कार्यकर्ताओ द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर एवम फलदार पेड़ लगाकर राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी और लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता विनोद यादव ने कहा कि राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव के बढ़ती लोकप्रियता से बिपक्ष के लोग काफी घबराये हुए है। सूबे के सभी समुदायों के लोगों का तेजस्वी यादव का समर्थन मिल रहा है।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …