Breaking News

बिहार :: पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शोक सभा।

टिकारी।गया।प्रखण्ड के संडा स्थित शिव मुन्द्रिका उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक विद्याभूषण प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को शोक सभा आयोजित की गई। ज्ञात हो कि स्व० सिन्हा का निधन प्रखण्ड के सुपटा ग्राम स्थित आवास पर हृदयगति रुक जाने से हो गई थी।  आयोजित सभा में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए कामना की।  विद्यालय के शिक्षकों ने स्व० सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कितृत्व पर प्रकाश डाला और शिक्षा समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया । यहाँ  यह बता दें कि स्व० सिन्हा वर्ष 1984 से 2009 तक विद्यालय प्रधान के पद पर अपनी सेवा दिये थे। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रधान घनश्याम शरण सिंह, रामनारायण सिंह, निरंजन शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्णदेव शर्मा, चंद्रदेव शर्मा, मुखिया कौशल शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *