Breaking News

बिहार :: पहलवान राजू कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

वीरपुर (बेगूसराय) : मध्य विद्यालय जगदर के छात्र राजू कुमार ने बिहार राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर प्रखंड तथा जिले का मान बढ़ाया है। पहलवान राजू आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह जगदर गांव निवासी केशो शर्मा का पुत्र है। उसने जिला विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय कुश्ती में बेगूसराय का प्रतिनिधित्व किया। राज्य स्तरीय अंतर जिला कुश्ती प्रतियोगिता वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा भोजपुर में आयोजित हुई। इसमें राजू कुमार ने अंडर-14 बालक संवर्ग के 41 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। इसके अंतर्गत उसने लगातार तीन पहलवानों को पछाड़ कर फाईनल में जगह बनायी। जहां कड़े मुकाबले के बाद उसने रजत पदक जीता। मध्य विद्यालय जगदर के एचएम सुकुमार सहनी और शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय के तीन बच्चों ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य की प्रतियोगिता में खेलने की पात्रता हासिल की थी। इसमें बैडमिंटन में विपाशा कुमारी, दौड़ में जालंधर कुमार और कुश्ती में राजू कुमार शामिल है। शिक्षकों ने कहा कि राजू में कुश्ती की गजब की प्रतिभा है। उसे आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *