बेलागंज।गया।नकली नोट के कारोबार में चाकन्द पुलिस ने बेगुसराय में पदस्थापित जिला बल के जबान सहित एक अन्य व्यक्ति को एनएच-83 पर रसलपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया। जिससे पुछताछ कर शनिवार को केन्द्रिय कारागार गया भेज दिया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम रसलपुर मोड़ के समीप पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ अनजान लोगों के बीच विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना चाकन्द थाना को दिया। जहां मौके पर पहुचे चाकन्द थाना की पुलिस ने रसलपुर गांव की ओर भाग रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। चाकन्द थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सुचना मिली थी कि गया पटना सड़क मार्ग पर रसलपुर के समीप नकली नोटों का आपूर्ति करने वाला रैकेट अपना कारोबार कर रहा है। जहां मौके पर पहुचे पुलिस को देख दो युवक रसलपुर गांव की ओर भागने लगे। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गये दो युवकों में एक बेगुसराय पुलिस बल में तैनात आरक्षी नम्बर 26 के सिपाही प्रभात कुमार सिंह है। जो छपरा जिले का मुल निवासी है। वहीं दुसरा रंजीत कुमार मंडल मुंगेर जिले का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनो युवकों ने गया शहर में नकली नोटों का कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। जिसे शनिवार को घारा 419, 420, 34 भादवी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर केन्द्रिये कारा गया भेज दिया गया।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …