Breaking News

बिहार :: एक दर्जन केन्द्रों पर हुआ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की परीक्षा

बेनीपट्टी (मधुबनी)। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वें के तहत बेनीपट्टी प्रखंड के करीब एक दर्जन केन्द्र पर परीक्षा का संचालन किया गया। परीक्षा के संचालन के लिए परसौना के जरैल मध्य विद्यालय पर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां बीडीओ डा. अभय कुमार ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। बीडीओ ने बताया कि बेनीपट्टी के छोलकाढ़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय, अरेड़ के बेसिक स्कूल, मध्य विद्यालय जरैल, मध्य विद्यालय मेघवन, प्राथमिक विद्यालय रजघट्टा, अतरौली के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगबासा, मध्य विद्यालय गम्हरिया, मध्य विद्यालय ढंगा, मध्य विद्यालय दामोदरपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परौल एवं बेसिक स्कूल अकौर में केन्द्र बनाया गया था। जहां परीक्षा ली गयी।वहीं बीडीओ ने बताया कि सभी केन्द्र पर संबंधित पंचायत सेवक को प्रतिनियुक्त किया गया था। परीक्षा सभी केन्द्रो पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।उधर जरैल के मध्य विद्यालय में एनएसए के तहत शांतिपूर्ण 45 बच्चों के बीच 30 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए डाईट के दो वीक्षक, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष साफी, शिक्षक नीतीश कामत, अर्जुन पासवान, पूजा कुमारी, राम अशीष ठाकुर, आभा झा, प्रेमनारायण दास, अनीता कुमारी, उदय दास, समनव्यक रविन्द्र झा, मुखिया अजय कुमार झा, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप मंडल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *