Breaking News

बिहार :: जमीनी विवाद में लुटपाट, दो महिला सहित एक युवक को किया जख्मी

बासोपट्टी/मधुबनी/संवाददाता।स्थानीय थाना क्षेत्र के मझौड़ा गांव में शनिवार की रात एक महिला के घर में घुसकर हथियार लैस अपराधियों ने मारपीट कर लूटपाट किया। रात्रि के क्रम में मारपीट में दो महिला सहित एक युवक को जख्मी कर दिया। सभी जख्मी लोगों को पीएचसी में भर्ती किया गया। उक्त घटना को लेकर महिला िंरंकू देवी ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर अपराधियों पर कारवाई की मांग की हैं। बताया गया हैं कि शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे आठ की संख्या में अपराधियों ने घर में घुसकर हथियार के बल पर मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट का विरोध करने पर पूनम देवी,रिंकू देवी एवं महिला के देवर अमरेष पाण्डेय पर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गृहस्वामियों के सिर में हथियार सटाकर लूटपाट किया। महिला के गले से कीमति मंगल सूत्र,पायल एवं अटैची से 45,000 नकद रूपया लेकर भागने लगा। घटना की अंजाम देकर भागने के क्रम में जख्मी महिला ने कुछ अज्ञात लोगों की पहचान कर लिया। गांव के ही ललन पाण्डेय,सुषील पाण्डेय,रघुनाथ पाण्डेय पर आरोप लगाया कि अज्ञात अपराधियों के साथ इनलोगो ने भी घटना का अंजाम दिया हैं। हालांकि परिजनों ने घटना का कारण पूर्व से चल रही जमीनी विवाद भी बताया हैं। अपराधियों ने घटना की जानकारी फैलाने पर जान से मारने की धमकी दिया। घटना के तुरंत बाद गृहस्वामियों ने पुलिस को दूरभाष पर घटना की सारी जानकारी देकर सुरक्षा की मांग किया.रात्रि के क्रम में ही थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हूये एसआई सुरेन्द्र यादव ने दल बल के साथ पर पहूंच कर मामले की जांच किया। घटना के सुबह में भी सरकारी अस्पताल पर पहंच कर जख्मी लोगो से पूछताछ किया। इस घटना को लेकर गांव में दषहत फैल गयी हैं। घटना के बाद रात में शोर गुल से लोगो में चर्चा का विषय बन गई हैं। सीमा से सटे गांवो में पुलिसिया सुरक्षा पर सवाल उठ रही हैं। इस बावत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सभी जख्मी का ईलाज अस्पताल में चल रहा हैं। महिला ने आवेदन थाना में दिया है। बारीकि से मामले की जांच चल रही हैं। दोषियों को बख्शा नही जायेगा¬।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *