Breaking News

पेड़ पौधे सोने की तरह मूल्यवान है, 350 पौधा निःशुल्क किया वितरण !

नगरनौसा। नगरनौसा प्रखंड के मध्य विद्यालय खपुरा के स्कूली बच्चों व ग्रामीणों के साथ मिशन हरियाली के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन के संयोजक महेंद्र कुमार विकल ने कहा कि हमें अपने जीवन में पेड़ के महत्त्व को समझना चाहिए और जीवन को बचाने के लिए, धरती पर पर्यावरण को बचाने के लिए और पृथ्वी को हरित बनाने के लिए पेड़ों को बचाने के लिए अपना सबसे बेहतर प्रयास करना चाहिए। पेड़ पौधे सोने की तरह मूल्यवान है। इसी वजह से इन्हें हरा सोना कहा जाता है। वहीं अध्यक्ष आर आर भारती ने कहा कि आज बारिश का कम होना किसानों के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है। बारिश का सीधा संपर्क पेंड़ो से है। धरती पर पेड़ पौधों की संख्या बहुत कम है। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना ही होगा। पेड़ हमारे जीवन में भोजन और पानी की तरह महत्वपूर्ण है। पेड़ के बिना जीवन बहुत कठिन हो जायेगा क्योंकि हमें स्वस्थ्य और समृद्ध जीवन देने में पेड़ बहुत ही मुख्य पहलू है। कार्यक्रम के दौरान मिशन के सदस्यों ने स्कूली बच्चों व ग्रामीणों के बीच 150 अमरूद, 100 शम्मी, 50 आंवला व 50 महोगनी सहित कुल 350 पौधा निःशुल्क वितरण किया। साथ ही वितरित पौधों को रोपित करने व पर्यावरण संरक्षण का शपथ भी दिलाया।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *