Breaking News

बिहार :: विधायक ने किया कर्मचारियों के बर्खास्तगी वापसी की मांग।

संघ के शिष्टमंडल के साथ मिलेंगे राज्यपाल से-सर्वजीत,


बोधगया।गया।मगध विश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के हड़ताल के 22वें दिन बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही संघ के शिष्टमंडल के साथ कुलाधिपति से मिलेंगे। उन्होने कहा कि यदि विश्वविद्यालय के बर्खास्त कर्मचारियों को यदि जल्द ही सेवा में बहाल नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय को परिवार की तरह चलता है वहीं सफल कुलपति होता है। वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में हड़ताल होना उनके विफलता को दर्शाता है। वीसी के खिलाफ कर्मचारियों ही नहीं शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में भी असंतोष है। कर्मचारियों के मांगों के संबंध में ज्ञापन के साथ सूबे के मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से भी मिलेगे। संघ के महासचिव डा. अमरनाथ पाठक ने उन्हें कर्मचारियों के मांगों के संबंध में विस्तृत ब्योरा देते हुए कहा कि वर्ष 2011 से कर्मचारियों प्रोन्नति का मामला लम्बित है। प्रोन्नति के अभाव में कई कर्मचारी सेवानिवृत हो गये। मुख्यालय में कई शीर्ष पद रिक्त है। 2014 से अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नहीं हुई है। एक मृत कर्मचारी के आश्रित नूरजंहा ने आर्थिक संकट के कारण आत्महत्या कर ली। मरम्मत के अभाव में आवास जर्जर हो रहे हैं। पेयजल का संकट बना हुआ है। इन मांगों के क्रियान्वयन के लिए राज्यपाल ने भी आदेश दिया था जिसका अनुपालन नहीं हुआ। तीन बार संघ विवि प्रशासन व संघ के प्रतिनिधियों के साथ समझौता हुआ किन्तु वर्तमान कुलपति व कुलसचिव ने नहीं माना। मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार ने विधायक सर्वजीत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आन्दोलन में सहयोग की अपील की। छात्र राजद के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कुलपति से मांग की है कि कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल को जल्द समाप्त कराये

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *