बेगूसराय, संवाददाता : विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल, धर्मप्रसार के तत्वावधान में गुरूवार को विवेकानंद चौक स्थित बनारसी पार्वति वाटिका होटल जेम्स के प्रांगण में हनुमान चालीसा यज्ञ हुआ। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के अन्तराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री मिलिद परांडे ने कहा धर्म प्रसार के तहत हनुमान चालिसा यज्ञ का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बजरंग दल का सदस्यता अभियान समाप्त हुआ जिसमें छह लाख से ज्यादा युवकों ने बजरंगदल की सदस्यता ली है। जो इस बात का प्रमाण है कि दल तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव मंदिर का प्रण दोहराते हुए कहा कि भव्य मंदिर संत समाज के द्वारा ही बनाया जाएगा तथा बावर के नाम पर अयोध्या क्या पूरे भारत में कुछ भी नहीं बनाने दिया जायेगा। आज के कार्यक्रम में दर्जनों परिवारों ने पुनः हिन्दू धर्म में घर वापसी की। इस बाबत परादे ने कहा कि सभी धर्मों का मूल सनातन ही है। इसलिए हर कोई इस धर्म को अपना सकता है। उन्होंने कहा कि कोई अन्य धर्म का भी अनुयायी है और वह हिन्दू देवी देवताओं में आस्था रखता है तो हमारे हिन्दू धर्म में इसकी भी इजाजत है। मौके पर सुधांशू पटनायक, वीरेन्द्र, कृष्णदेव झा, राजकिशोर सिंह, श्याम बिहारी केदास दास, जवाहरलाल भारद्वाज आदि थे। संचालन शुभम भारद्वाज ने किया।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …