बेगूसराय , संवाददाता: बैंकों, पेट्रोल पंपों और दुकानदारों के द्वारा छोटे सिक्के नहीं लिए जाने पर आक्रोशित हुए फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ता। सिर पर काली पट्टी बांधकर निकाला प्रतिरोध मार्च। ट्रैफिक चैक पर सिक्कों को फेंककर किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष प्रदीप क्षत्रिय ने कहा कि नोटबंदी के बाद बाजार में छोटे सिक्कों की भरमार हो गई। वहीं सिक्के अब लोगों का सर दर्द बन गए हैं। बैंक भी उन सिक्कों को लेने से इंकार करता है। पेट्रोल पंप पर तेल देने से इनकार किया जाता है। दुकानदार सिक्कों को लेने में आनाकानी करते हैं। जिला पदाधिकारी महोदय को भी हम लोगों ने मांग पत्र सौंपा था फिर भी परेशानी बरकरार हैं। क्षुब्ध होकर आज लोगों ने सिक्कों को फेंक देने का निर्णय लिया है। क्योंकि जब इन सिक्कों को कोई लेता ही नहीं तब इनका कोई औचित्य प्रतीत नहीं होता है। फ्रेंड्स ऑफ आनंद जन समस्याओं के प्रति गंभीर दृष्टिकोण रखता है। समस्या का समाधान जब तक नहीं हो जाता है तब तक जारी रहेगा हमारा संघर्ष। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए फ्रेंड्स ऑफ आनंद के संयोजक रमन शार्दुल ने कहा कि छोटे सिक्कों को लेने में आनाकानी करना राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान है। सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। आम जनता परेशान हो रही है। यह नाकाबिले बर्दाश्त है। इसके खिलाफ हम लोग अनवरत रूप से आंदोलन चलाते रहेंगे। मौके पर रूपम कुमारी, युवा नेत्री पूजा, सुमन, प्रियांशु कुमार, सौरभ मिश्रा, मुकेश कुमार, ललन कुमार, शुभम कश्यप, मो. जाबिर, चुनचुन राम, उमेश सिंह, तारणी सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …