चतरा (रांची ब्यूरो): अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सदर थाना के सहयोग से व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 35 से 40 लीटर अवैध देसी शराब और करीब दो ¨क्विंटल जावा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी अभियान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया। पुराना पेट्रोल पंप के समीप चलाए गए अभियान में अशोक साव नामक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। वहीं पनसलवा से जवाहर पासवान, बस पड़ाव के समीप से मुकेश कुमार, किशुनपुर से दीपेंद्र कुमार एवं लकलकवानाथ मंदिर के समीप से राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभियान का नेतृत्व हजारीबाग उत्पाद विभाग के पुलिस निरीक्षक एमडी ¨सह एवं अनिल कुमार शर्मा कर रहे थे। छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं जवाहर लाल यादव और सदर थाना पुलिस के जवान शामिल थे। उत्पाद अधिकारियों ने सुबह से ही छापेमारी अभियान चलाकर अवैध करोबारियों में हड़कंप मचा रखा था। पुलिस निरीक्षक ¨सह ने बताया कि अवैध शराब को रोकने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। चतरा के शहरी क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है। विभाग इसे रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
Check Also
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !