Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया !

चतरा (रांची ब्यूरो): स्थानीय व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रकाश दुबे ने दीप जलाकर किया। मौके पर व्यवहार न्यायालय के कई न्यायाधीश व अनुमंडल कार्यालय के कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार वर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश जायसवाल व अन्य उपस्थित थे। लोक अदालत में वैसे तो कुल 354 मामले आए हैं। इसमें 127 मामलों का निष्पादन किया गया। निष्पादित मामलों से 3,10,917 रुपये की वसूली हुई। इनमें सप्लाई वाटर के 56 मामलों से 2,02,315 रुपये, दूरसंचार के 17 मामलों से 51,340 रुपये, भवन के 54 मामलों से 57,262 रुपये की वसूली हुई। मामलों के निष्पादन के लिए एक बेंच का गठन किया गया था, जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रकाश दुबे, अधिवक्ता जयकरण ¨सह एवं अभय करण सिन्हा शामिल थे। अपने संबोधन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने कहा कि लोक अदालत लंबित मामलों के निष्पादन के लिए सरल और सुलभ माध्यम है। इसके लिए पक्ष एवं विपक्ष से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …