63 केन्द्र पर 69,589 परीक्षार्थि देंगे परीक्षा
मधुबनी/संवाददाता- आकिल हुसैन:-
जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अषोक की अध्यक्षता में सोमवार को स्थानीय नगर भवन में आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2018 के अवसर पर विधि-व्यवस्था से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया इस वर्ष वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2018 21.02.18 से प्रारंभ होकर 28.02.18 तक संचालित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 09ः30 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होकर 012ः45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 02ः45 बजे अपराह्न से प्रारंभ होकर 04ः45 बजे अपराह्न तक संपन्न होगी। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के अवसर पर जिले में कुल 63 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें कुल शामिल होनेवाले परीक्षार्थियों की संख्या 69,589 है। जिसमें कुल 34,230 छात्र तथा कुल 35,359 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगाये जायेंगे। पिछले वर्ष की परीक्षा में जिले के किसी भी केन्द्र को काली सूची में नहीं डाला गया है।

परीक्षा में 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक एवं प्रत्येक कमरे में न्यूनतम 2 वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षकों को निदेष दिया कि कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में उनकी षिथिलता एवं लापरवाही पाये जाने पर उनके विरूद्ध अत्यंत कठोर कार्रवाई की जायेगी। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में स्टैटिक दंडाधिकारी 63, गष्ती दंडाधिकारी 15, जोनल दंडाधिकारी 9, सुपर जोनल दंडाधिकारी 6, उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी 6 की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जा रही है। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करते हुए उसे स्टरलाईज जोन बनाने का निदेष दिया गया। सभी सुपर जोनल/जोनल/सब जोनल तथा गष्ती दंडाधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर लगातार भ्रमणषील रहेंगे और अपने भ्रमण का विवरण समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये लॉगबुक में भेरेगें एवं केन्द्र पर विजिटर्स रजिस्टर में भी आवष्यक प्रविष्टि करेंगे। सभी केन्द्राधीक्षक को निदेष दिया गया कि सभी परीक्षा कक्ष में एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी को ही बैठाना सुनिष्चित करेंगे। किसी भी स्थिति में दरी आदि पर नीचे परीक्षार्थियों को बैठा कर परीक्षा नहीं संचालित कराया जायेगा। केन्द्र पर भवन के अभाव रहने की स्थिति में टेंट लगाकर भी परीक्षा आयोजित की जा सकती है। सभी केन्द्राधीक्षक उक्त परीक्षा के दौरान वीक्षकों से एक घोषणा पत्र लेंगे कि उनके प्रभार के अंतर्गत 25(अथवा कम) परीक्षार्थियों की जांच उनके द्वारा कर ली गई है और उन परीक्षार्थियों के पास कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं पायी गई है। छात्राओं के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर महिला षिक्षिकाओं के साथ पुरूष षिक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति वीक्षक के रूप में कर दी जाती है। ऐसा होने से छात्राओं की तलाषी में पुरूष वीक्षक की कोई भूमिका नहीं होती है। इसलिए किसी भी स्थिति में छात्राओं के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर पुरूष वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं की जायेगी।
चार परीक्षा केन्द्र होगें आदर्ष
जिले में चार आदर्ष परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसके अनुसार मधुबनी शहर में 1. एस0एन0एस0डी0एन0जी0, वाट्सन उच्च विद्यालय, मधुबनी, ़2 उच्च विद्यालय, बेनीपट्टी, ़2 उच्च विद्यालय,जयनगर, केजरीवाल ़2 उच्च विद्यालय,झंझारपुर को आदर्ष परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। आदर्ष पोलिंग बूथ की तर्ज पर कम-से-कम चार आदर्ष परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। आदर्ष वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा,2018 का संचालन कराने के उद्ेष्य से प्रत्येक जिला में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में से वैसे परीक्षा केन्द्र को आदर्ष परीक्षा केन्द्र के रूप में चयन करने का निदेष दिया गया है, जहां सभी परीक्षार्थी बालिका हो एवं ऐसे केन्द्रों पर सभी वीक्षक,पदाधिकारी,पुलिस बल एवं कर्मी भी महिला ही प्रतिनियुक्त करने का निदेष दिया गया है। साथ ही यह भी निदेष दिया गया है आदर्ष परीक्षा केन्द्र के मुख्य गेट/द्वार को फूल एवं गुब्बारे से सजावट करते हुए मुख्य गेट/द्वार से अंदर तक कारपेंटिंग किया जाए तथा केन्द्र पर पौधे,फूल,फल आदि से सजावट करते हुए पूरे परिसर में स्वच्छ परीक्षा संचालन के संबंध में स्लोगन का पोस्टर लगाने का निदेष दिया गया। परीक्षार्थियों के लिए केन्द्र पर पेयजल एवं शुद्ध जल की व्यवस्था करने का निर्देष दिया गय
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !